अपना जिला

मान्यता प्राप्त पत्रकार सेवा समिति मऊ की बैठक में कई मुद्दों पर विचार

० ऋषिकेश पांडेय को संरक्षक बनाया गया

मऊ। मान्यता प्राप्त पत्रकार सेवा समिति मऊ की बैठक निजामुद्दीन पुरा स्थित संगठन के महामंत्री आनन्द कुमार के आवास पर संरक्षक सुधाकर पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मान्यता प्राप्त पत्रकार सेवा समिति के लोगों ने संगठन का सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण का प्रमाण पत्र मिल जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया।
अध्यक्ष प्रवीण राय के प्रस्ताव पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं आज अखबार के ब्यूरो चीफ ऋषिकेश पांडेय को सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में शामिल करने के प्रस्ताव पर सभी ने एक स्वर में अपना समर्थन दिया।
बैठक में पत्रकारों की प्रमुख समस्याओं पर विचार करते हुए उसे त्वरित निदान दिलाने की बात की गई।
जिसमें मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पत्रकारों को मिलने वाली सुविधा में फार्म में जो कमी है उसे पूर्ण कराने के साथ, रोडवेज बस में मऊ से पत्रकारों को सीट आरक्षित करने हेतु बुकिंग व्यवस्था को चालू कराने तथा रेलवे में वर्षो से बंद पत्रकारों के आरक्षण को शीघ्र चालू कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं मंत्रालय को पत्र लिखने का प्रस्ताव पारित हुआ।
इसके साथ ही पत्रकार स्थाई समिति की बैठक को नियमित कराए जाने हेतु जिलाधिकारी मऊ से अनुरोध करने की बात की गई।
इसके अलावा जिला अस्पताल में चिकित्सीय सुविधा हेतु समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्राथमिकता वरीयता के आधार पर समुचित इलाज टेस्ट आदि हेतु सीएमएस व सीएमओ को ज्ञापन देने की बात की गई इसके अलावा संगठन के शपथ ग्रहण हेतु शीघ्र समय व तारीख निश्चित कर कराए जाने की बात की गई एवं पत्रकारों ने एक स्वर में मांग उठाई की समस्त मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सस्ते दर पर आवासीय बिजली उपलब्ध कराने हेतु माननीय ऊर्जा मंत्री व मुख्यमंत्री से ज्ञापन देकर मांग किया जाएगा। इसके अलावा कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से सुधाकर पांडेय, विजय गुप्ता, संजय राय, अध्यक्ष प्रवीण राय, मंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी, दुर्गा किंकर सिंह, मंत्री अवधेश पांडेय, कोषाध्यक्ष डा. आजाद नोमानी, उपाध्यक्ष जाहिद इमाम, हरिओम राय, आनंद मिश्रा, संजय दूबे आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आनन्द कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *