अपना जिला

आठवीं मोहर्रम में निकला झूला

मऊ। जनपद मुख्यालय पर आठवीं मोहर्रम को झूला निकाला गया । बड़े ही गम के साथ नगर के मुंशीपुरा सेल टैक्स रोड से अन्जुमन मासूमियां के तत्वावधान में आठवीं मोहर्रम में झूला इमाम चौक से मन्जर इमाम एडवोकेट के घर से निकाला गया । वही अकीदतमंदो ने नौहा ख्वानी कर मातम किया है। आठवीं मोहर्रम में 6 माह के अली असगर की याद में झूला निकाला गया है । वही अकीदतमंदो ने *आशूर के दिन अली असगर को मां रो-रो के समझाती है तुझे आखिरी दिन में लड़ना है* नौहा पढ़ते हुए 6 माह के अली असगर को याद किया । जिसके बाद सभी अज़ादारो की आंखें नम हो गई।
नौहे को मजहर इमाम ने पढ़ा और कर्बला का वाक्या बयान किया। इसी क्रम में नन्हें मुन्ने बच्चों ने नौहाख्वानी की जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। जुलूस में मुख्य रुप से शमीम कमाल, जमाल अख्तर, मजहर इमाम, मु. इसराइल, अफजल, मु. महताब, अब्बास, शान, अता, ज़ैद,शायान, जायान, अमन, मोनु, असलम, महताब आदि लोग रहे। वही संचालन शमीम कमाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *