शोक संदेश

Ex PM अटल के करीबी रहे मऊ के हृदय नारायण सिंह का निधन

मऊ। कभी पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के करीबी रहे मऊ के हृदय नारायण सिंह का मऊ में गुरुवार की सायं निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
बताते चलें की जनपद के जयसिंहपुर निवासी व सनबीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुहम्मदाबाद गोहना के डायरेक्टर युवराज सिंह पंकज के पिता हृदय नारायण सिंह का वृहस्पतिवार की सायं स्वर्गवास हो गया है। वे इधर कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे ।
हृदय नारायण सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री
अटल जी के करीबी रहे हैं। उनका यह रिश्ता सांसद बनने से लेकर पीएम बनने तक चलता रहा। स्व. हृदय नारायण सिंह अटल जी के काफ़ी प्रशंसक थे । वे अटल जी के छवि व ईमानदार राजनीति के क़ायल रहे। 1967 में अटल जी लोकसभा के सांसद थे तो वे हृदय नारायण सिंह के लिए अपने सांसदी के लेटर हेड पर एक पत्र लिख कर हृदय नारायण सिंह को परिश्रमी, ईमानदार नौजवान बताते हुए पत्र लिख उनकी मदद की बात कही थी।
अटल जी सांसद रहे हों या प्रधानमंत्री हृदय नारायण सिंह जब दिल्ली जाते उनके ही आवास पर रूकते थे ।
हृदय नारायण सिंह के निधन की खबर सुनते ही गाँव सहित जनपद व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है । लोगों ने दु:ख व्यक्त करते हुए दु:ख की इस घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए अपनी संवेदना व्यक्त किया है ।

हृदय नारायण सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को 9:30 बजे  उनके गांव जयसिंहपुर पहुंचेगा वहाँ से वाराणसी गंगा तट के किनारे मर्णिकाघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पूरी खबर बस एक क्लिक में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *