अपना जिला

वृक्षारोपण महाअभियान में उद्यान विभाग द्वारा 70 ग्राम पंचायतों में 96हजार पौधों का रोपण 

मऊ ।वृक्षारोपण महाअभियान 2023 के अंतर्गत उद्यान विभाग मऊ द्वारा दिनांक 22 जुलाई को निर्धारित 96000 पौधों का रोपण आज सत्तर ग्राम पंचायतों में किया गया। वृक्षारोपण अभियान में उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधों के साथ-साथ वनीय पौधों का भी वितरण किया गया। जिला उद्यान अधिकारी मऊ संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि प्रातः आपकी उद्यान रोज गार्डन चंद्रभानपुर में प्रवीण कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष, भाजपा द्वारा आम के पौधों का रोपण करते हुए विभागीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विकासखंड रतनपुरा के आठ, कोपागंज के दस, फतेहपुर मंडाव के ग्यारह, दोहरीघाट के तीन, मोहम्मदाबाद के चौदह, रानीपुर के चार, परदहां के दस, घोसी के नौ तथा बड़राव के एक ग्राम पंचायत में 96000 पौधों का वितरण किया गया। दिनांक 22 जुलाई को ही राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम में आम की बागवानी को बढ़ावा देने हेतु विकास खण्ड घोसी, कोपागंज के चार कृषकों के यहां 10 बीघे में आम की बागवानी में कलमी आम के पौधों का रोपण किया गया। विभाग द्वारा योजना में सभी पौधे निशुल्क दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *