अपना जिला

रोटरी क्लब प्राइड ने पटेल उपवन में रोटरी स्तंभ लगाया 

मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा दिनांक 30 जून को स्थानीय बलिया मोड़ पर पटेल उपवन में रोटरी स्तंभ लगाया गया जिसका लोकार्पण वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एस एन खत्री ने किया।
लोकार्पण के बाद उन्होंने बताया कि रोटरी स्तंभ को लगाने का उद्देश्य यह था कि मऊ शहर में बाहर से आने वाले लोगों को रोटरी क्लब की मऊ में उपस्थिति दर्शाना था तथा लोगों को रोटरी से जोड़ना था ।
उद्घाटन करते हुए डॉक्टर खत्री ने कहा कि रोटरी क्लब प्राइड मऊ आगे भी चौराहों पर ऐसे ही स्तंभ लगाने का प्रयास करेगा, और उन्होंने बलिया मोड़ पर यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण कराने की बात कही।उसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जाएगी।
इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य विजय पाल, कृष्ण खंडेलवाल, बृजेश उमर, अतुल जायसवाल, विशाल शर्मा, जितेंद्र रखोलिया, सौरभ, आजाद यादव, राकेश गर्ग, गिरिराज शरण अग्रवाल, रत्नेश सिन्हा, विनोद वर्मा, राजेश तुलस्यान, डॉ मनोज मित्तल, डॉ पी के गुप्ता, आलोक खंडेलवाल,सुशील अग्रवाल,अजय अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *