अपना जिला

हॉलमार्क सोने और चांदी का शोरूम सानवी ज्वेलर्स का उद्घाटन हुआ 

मऊ। जनपद के नगर पंचायत पूराघाट कुर्थी जाफरपुर के टैक्सी स्टैंड के पास पहली बार हॉलमार्क से युक्त सोने और चांदी से निर्मित आभूषण का शोरूम सानवी ज्वेलर्स का उद्घाटन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डा राम गोपाल गुप्त ने फ़ीता काटकर किया। डा गुप्त ने कहा की नगर में हॉलमार्क से युक्त सोने और चांदी से निर्मित आभूषण का शोरूम खोलकर अतुल मद्धेशिया ने बहू बेटियो की मनपसंद और चुनिंदा डिजाइनो का अनुपम संग्रह उपलब्ध कराकर लोगों को दूर जाने से रोका है।

डा गुप्त ने कहा कि समूचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तरफ से समाजसेवी और चेयरमैन पद के प्रत्याशी अतुल मद्धेशिया का यह शो रूम ईश्वर की कृपा से दिन दूना रात चौगुना बढ़ोत्तरी करे इसके लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद दिया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल के आनंद गुप्ता, महातम यादव, सुभाष चंद्र कनौजिया, अभिषेक मद्धेशिया, गामा यादव, आबिद अख्तर, मनोज यादव, महेंद्र चौहान, अशोक यादव , शैलेंद्र यादव उर्फ साधु यादव , कुद्दुस अंसारी, गौरव पाण्डे, धीरज राजभर, दिलीप पांडेय, इंद्रजीत मद्धेशिया, आलोक मद्धेशिया, संजय मौर्य, सोनू ,समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *