अपना जिला

दुकानदार को बदमाशों ने गोली मारी, मौत, बदमाश फ़रार

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढुआ गोदाम में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े दो पहिया व चार पहिया पंचर बनाने वाले व्यवसाई को दुकान में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक़ ग़ाज़ीपुर जनपद के थाना मरदह के दिवान पट्टी निवासी चन्द्रभान चौहान पुत्र सम्पति चौहान उम्र 35 वर्ष ज़िले के थाना सराय लखंसी क्षेत्र के बढुआ गोदाम में टू व फ़ोर व्हीलर गाड़ी का पंचर बनाने का काम करता था। वह नित्य की भांति शुक्रवार को भी अपना दुकान पर आया था और दुकान के काम में लगा था दुकान पर काम करने वाला हेल्पर किसी काम से गया था। तभी शाम को अचानक लगभग दो या तीन की संख्या में बदमाश दुकान में घुसे और ताबड़तोड़ गोली मारकर चंद्रभान को लहूलुहान कर दिया और देखते ही देखते हैं चंद्रभान की तड़प कर मौत हो गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश बड़े आराम से वहाँ से भाग निकले। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मौक़े पर पुलिस पंहुच लाश को क़ब्ज़े में लेकर जिला अस्पताल भेज दी। उधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक अविनाश चन्द्र पांडेय का कहना है कि घटना के दौरान सभी पहलुओं का जाँच किया जा रहा है।पता चला है कि कुछ दिनों पूर्व गाँव में ही कुछ है लोगों से विवाद था इस पहलू को ध्यान में रखते हुए अन्य पहलुओं पर भी पुलिस काम कर रही है शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *