जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के सत्यापन की प्रतिपूर्ति धनराशि 5 रुपये लेखपालों ने डीएम से माँगे
मऊ। उतर प्रदेश लेखपाल, शाखा-मऊ (उ0 प्र0) के मंत्री उदयभान यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के ओएसडी मिलकर शुक्रवार को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र के सत्यापन की प्रतिपूर्ति की धनराशि मु0-05 रू0 भुगतान न करने पर यथाशीघ्र सत्यापन कार्य रोकने के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि माननीय उत्तर प्रदेश शासन एवं राजस्व परिषद-लखनऊ द्वारा बार-बार शासनादेश एवं परिषदादेश जारी करने के उपरान्त भी दि0- 01 सितम्बर 2019 से 31 दिसम्बर 2022 तक के प्रतिपूर्ति की धनराशि का भुगतान सम्बन्धित पटल पर पत्रावली उपलब्ध होने के उपरान्त भी नहीं हो पा रहा है । जिसके क्रम में मेरे द्वारा जिलाधिकारी को दिनांक 08/05/2023 को पत्र प्रेषित किया गया है । पत्र प्रेषित करने के उपरान्त महोदय के कार्यालय में शिष्टाचार वार्ता किया गया । जिसमें महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि यथाशीघ्र भुगतान कर दिया जाएगा । संज्ञान में आया है कि सम्बन्धित पटल सहायक द्वारा महोदय के माध्यम से कम्प्यूटर सेल लखनऊ को इस आशय का पत्र प्रेषित किया गया है कि साफ्टवेयर कब तक तैयार हो जाएगा जबकि परिषद द्वारा दिनांक 23 मार्च 2023 सं0- 392/1-18-2023 क0 सेल/10/2023 को इस आशय का पत्र जारी किया गया है कि साफ्टवेयर के तैयार होने तक आफलाइन भुगतान किया जाय । परिषद के पत्र एवं जिलाधिकारी महोदय द्वारा जारी पत्र में विरोधाभाष है जिससे स्पष्ट हो रहा है कि प्रतिपूर्ति की धनराशि का भुगतान सम्बन्धित पटल द्वारा न किये जाने की मंशा है जिससे लेखपाल संवर्ग आक्रोशित है । यदि प्रतिपूर्ति की धनराशि का भुगतान 1 सप्ताह के अन्दर नहीं हो जाता है तो संवर्ग एक सप्ताह के बाद जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य नहीं करेगा जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारी उत्तरदायी होंगे ।
कहा कि जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रतिपूर्ति की धनराशि का भुगतान कराने की कृपा करें जिसके लिए संवर्ग आपका आभारी रहेगा ।

