महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आगे झुके बृजभूषण, बोले नारको टेस्ट को तैयार हूँ, पहले खिलाड़ियों का हो
@राम प्रवेश…
देवलास/मऊ। देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान के प्रतीक, त्याग और देशसेवा गरीबों शोषितो और मजलुमो के प्रतिमूर्ति क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप थे उनके अमूल्य योगदान के आगे हम सभी नतमस्तक हैं। उक्त उद्गार सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हैं जो सोमवार को मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के देवलास मंदिर के प्रांगण में महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि किताब के करीब जुड़िए तभी समाज हमारा आगे बढ़ेगा क्षत्रिय समाज के लोगों ने कभी किसी के सामने घुटना नहीं टेका है आज का दिन ऐसा आ गया है कि बाप का दुश्मन बेटा, बेटा का दुश्मन बाप, भाई का दुश्मन भाई बना हुआ है। जिससे हमारा समाज अब पीछे जा रहा है इस विषय पर चिंतन मनन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर खिलाड़ियों को लेकर जो अनर्गल आरोप लगाया गया है उस पर हम अपना नारको टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं मगर उससे पहले जिन खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है उनका नारको टस्ट पहले होना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि पांच जून को सभी लोग अयोध्या पहुंचे जहां साधु संत कुछ बातें बताएंगे उस पर अमल करने की जरूरत है।
इसके पूर्व जयंती समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से उतर कर सर्वप्रथम देवलास मंदिर में सूर्य कुंड में मत्था टेके, उसके बाद महाराणा प्रताप के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मंच पर पहुंचे क्षत्रिय समाज तथा सिसोदिया समाज के लोगों ने एक बड़ा माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस मौके परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, बीनू सिंह ,कमलेश सिंह, अशोक सिंह ,मुन्ना सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, अजय जयसवाल, अभिषेक सिंह टिंकू, राम विजय सिंह, मंजन सिंह, आशीष चौधरी, संजय सिंह, एसडीएम अवधेश चौहान, सीओ अजय विक्रम सिंह, कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी आदि भारी संख्या में फोर्स के जवान मौजूद रहे।



