अपना जिला

भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत घोसी में एक बार फिर खिलेगा कमल : सिंह

0 जैसा भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्देश जारी होता है हम सब अक्षरशः उसका पालन करते हैं: प्रवीण

मऊ, भारतीय जनता पार्टी जिला समिति की आवश्यक बैठक शीतला माता मन्दिर के सभागार में रविवार को सम्पन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला समन्वयक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है की हम पार्टी के हर अभियान व हर योजना को धरातल पर उतारें। उन्होंने कहा कि यह हमको पूर्ण विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत घोसी लोकसभा में एक बार फिर से कमल का फूल खिलेगा।
उन्होंने 30 मई से 30 जून तक एक माह का पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए विधिवत बताया। की आगे मण्डल कार्यसमिति होगी, कहा कि भारत सरकार के नौ वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष में प्रेस वार्ता की जाएगी और 29 मई को मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष तथा उप मुख्यमंत्री प्रदेश कार्यालय से सोशल मीडिया द्वारा संवाद करेंगे।
एक जून से क्रमशः बीस जून तक लोकसभा विधानसभा तथा जनसंपर्क कार्यक्रम चलेंगे। लोकसभा स्तरीय कार्यक्रमों में एक बड़ी जनसभा की जाएगी जिसमे पार्टी के बड़े नेता सम्मिलित होंगे। उसके बाद तीन जून को प्रबुद्ध सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है।
कहा की लोकसभा के अन्तर्गत सोशल मीडिया का सम्मेलन होगा जिसमे तीन सौ से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। उसी क्रम में एक बड़ा व्यापारिक सम्मेलन भी होगा।विकासतीर्थ का अवलोकन भी लोकसभा के अन्तर्गत केंद्र या प्रदेश के एक बड़े विकास कार्य का अवलोकन जिले के प्रतिनिधियों के साथ किया जाएगा जिसमे स्थानीय मीडिया को आमंत्रित किया जाएगा।
विधानसभा स्तरीय कार्यक्रमों में वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन लाभार्थी सम्मेलन तथा साथ ही 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन योग दिवस के साथ ही संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा की हम सभी भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं जैसा भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्देश जारी होता है हम सब अक्षरशः उसका पालन करते हुए पार्टी को मजबूती देने का कार्य करते हैं। पार्टी में कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पार्टी को ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर ज़िला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, विजय नारायन शर्मा, पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर, अशोक सिंह, श्रीराम सोनकर, पूनम सरोज, गनेश सिंह, दीनबंधु राय, संजय पाण्डेय, राकेश मिश्र, संगीता द्विवेदी, रामाश्रय मौर्य, नूपुर अग्रवाल, कृष्ण कांत राय, गिरीश नारायन राय, सुनील यादव, सुनील दूबे सोनू, अरविन्द यादव, राघवेंद्र शर्मा, अजय सिंह कक्कू, आनंद सिंह रैकवार, अंजनी सिंह, सचिंद्र सिंह, राहुल उपाध्याय, मयंक मद्धेशिया, मुन्ना गुप्ता, विनय जायसवाल, इंद्रदेव प्रसाद, रामप्रवेश राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *