अपना जिला

आजमगढ़: CPS ग्रुप ऑफ स्कूल्स का शानदार परीक्षा परिणाम, हर्षित श्रीवास्तव ने 95.60% अंकों के साथ किया टॉप

० CBSE कक्षा-12 के परीक्षाफल में विद्यार्थियों ने लहराया परचम, विभिन्न शाखाओं का परिणाम रहा उत्कृष्ट

आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा-12 सत्र 2025-26 के परीक्षा परिणाम में सी.पी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, आजमगढ़ के छात्र हर्षित श्रीवास्तव ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वेदांश मिश्रा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, साक्षी विश्वकर्मा ने 95.20 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान, ज्योत्सना त्रिपाठी ने 94.40 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान तथा शिवांगी शुक्ला ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया।

विद्यालय के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में अंशिका सरोज ने 93.20 प्रतिशत, साक्षी यादव एवं कात्यानी सिंह ने 93.00 प्रतिशत, ऋषभ यादव ने 92.80 प्रतिशत, संस्कृति सिंह ने 92.60 प्रतिशत, शुभम यादव ने 92.40 प्रतिशत, प्रियांशु वर्मा, प्रिंसी वर्मा एवं खुशबू यादव ने 92.20 प्रतिशत, आदित्य यादव, रिया वर्मा एवं प्रतीक राय ने 90.20 प्रतिशत तथा सृष्टि प्रजापति ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर, आजमगढ़ की छात्रा रायला नाज़ ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सेंट्रल पब्लिक स्कूल, भिवंडी, महाराष्ट्र का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा शेख फाएज़ा ने 82.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

सी.पी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल्स में कुल 114 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 281 छात्र-छात्राओं ने 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल कर विद्यालय परिवार का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के संस्थापक अयाज़ अहमद ख़ाँ, चेयरपर्सन तरन्नुम ख़ानम, प्रबंधक नवाज़ अहमद ख़ाँ एवं डॉ. आज़ाद अहमद ख़ाँ ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों, शिक्षकों तथा सी.पी.एस. परिवार के शुभचिंतकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सी.पी.एस. जाफरपुर की प्रधानाचार्या सुश्री रेखा सिंह, सी.पी.एस. मुबारकपुर के प्रधानाचार्य नियाज़ुद्दीन तथा सी.पी.एस. भिवंडी, महाराष्ट्र की प्रधानाचार्या सबीहा नाज़ ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *