अपना जिला

बीके सुरेंद्र, बीके पूनम, बीके विमला व बीके तापोशी को सर्वसहाय प्रतिभा सम्मान-2023

० अलविदा तनाव कार्यक्रम को सभी ने सराहा

मऊ। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में नगर में चल रहे है अलविदा तनाव के अंतिम दिन वृहस्पतिवार को सर्वसहाय फाउंडेशन, मऊ की तरफ से सर्वसहाय प्रतिभा सम्मान-2023 व गूंज एक गुहार की तरफ़ से अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया गया।


सर्वसहाय फाउंडेशन के संस्थापक प्रमोद कुमार के निर्देशन में संस्था के आपरेशन हेड आनन्द कुमार, सुनील कुमार दूबे व कल्याण सिंह के नेतृत्व में अलविदा कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एवं पश्चिम नेपाल की निदेशिका
राजयोगिनी सुरेन्द्र दीदी, ख्याति प्राप्त तनाव प्रबंधन विषेशज्ञा सीएस ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी, ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मऊ की प्रभारी ब्रह्माकुमारी विमला दीदी व
ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, वाराणसी की राजयोग शिक्षिका व अलविदा तनाव की संचालिका ब्रह्माकुमारी तापोशी को क्रमशः सर्वसहाय प्रतिभा सम्मान-2023 से नवाज़ा गया।


इस दौरान सर्वसहाय फ़ाउंडेशन के आपरेशन हेड आनन्द कुमार ने कहा कि मऊ नगर में नौ दिनों तक चलने वाला अलविदा तनाव कार्यक्रम और इस कार्यक्रम के कुशल नेतृत्वकर्ताओं के गौरवशाली प्रयास के आगे पूरा शहर नतमस्तक हैं। कहा कि बिलकुल ही शान्ति पूर्ण वातावरण में ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने जिस प्रकार यह कार्यक्रम सम्पन्न कर मऊ के लोगों को पहली बार अध्यात्म व मैडिटेशन कार्यक्रम में पिरोने का काम किया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाय कम है।


अंगवस्त्रम व स्मृति प्रदान करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डा. एससी तिवारी, एडीजीसी अनिल कुमार पांडेय, एडवोकेट नरेंद्र राय, वरिष्ठ पत्रकार संजय राय, पुनीत श्रीवास्तव, कल्याण सिंह, मधुजय दूबे सोनू, प्रकाश पाण्डेय, राम सूरत राजभर, पर्यावरणविद शैलेन्द्र प्रताप यादव, ऋषिकेश पांडेय, दिलीप वर्मा, डा. अश्वनी सिंह, पूर्व सभासद सम्पात्ति देवी, कन्हैया कुमार मौजूद रहे।


उधर गूंज एक गुहार की संस्थापिका पूजा राय के नेतृत्व में ममता जायसवाल, अलका आदि ने ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *