मऊ में ठेले पर फल बेचने वाले का बेटा बना डीएसपी, बधाई पर बधाई
आनन्द कुमार…
मऊ जनपद के नसोपुर क्षेत्र निवासी गोरख सोनकर के पुत्र अरविन्द सोनकर ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता अर्जित कर डीएसपी का पद सुशोभित किया है। उनके पिता नगर क्षेत्र के भीटी मोड़ पर फल का ठेला लगाते हैं।
पुत्र के डीएसपी बनने की खबर मिलते ही उनके पिता सहित परिवार जनों के खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। गोरख सोनकर ने कहा कि आज उनके मेहनत और तपस्या का फल उन्हें मिल गया, वे जाड़ा, गर्मी, धूप, बरसात में सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे फल बेच कर अपने परिवार का जिविको पार्जन करते हैं और बेटे के अंदर जब पढ़ने की ललक देखी तो सिर्फ और सिर्फ उसे पढ़ाने की कोशिश किया। आज बेटे ने डीएसपी बनकर उनके सपनों को साकार कर दिया। अरविंद की इस सफलता पर गोरख सोनकर सहित परिवार, दोस्त, मित्र व शुभचिंतक सभी काफी खुश है। उन्होंने कहा कि कभी भी सपनों को छोटा नहीं रखिए और उम्मीद इतना बड़ा रखिए कि वह जब पूरा हो तो लगे जग पूरा हो गया।
अरविंद की सफलता पर पूरा परिवार ही नहीं सोनकर समाज से लेकर हर व्यक्ति गदगद है।
सफलता की खबर सुनते ही पिता की रेहड़ी की दुकान के बगल में स्थापित अंबेडकर की मूर्ति में जाकर पिता सहित सभी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण किया और उनके आगे नतमस्तक हुए तथा लोगों ने पिता और परिवार के लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बधाई दिया।
अरविंद सोनकर की प्राथमिक शिक्षा दीक्षा रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज से हुआ है इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद से हुई है। अरविंद सोनकर की माता का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। अरविंद सोनकर ने अपने सफलता पर कहा कि उनके इस मुकाम पर पहुंचने का सारा श्रेय उनके माता-पिता भाई और गुरुजनों का है। उन्होंने कहा कि आज मैं इस पद पर आसीन तो होनी होने वाला हूं लेकिन दुख है कि काश मेरी मां होती और इस सफलता की खबर सुनती और मैं उसका चरण छू कर आशीर्वाद लेता। उन्होंने कहा कि अगर आप अपना लक्ष्य और जुनून बना लेंगे तो कोई मंजिल दूर नहीं है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सभासद सुधीर सोनकर, सभासद राजू सैनी, भाई गोविंद सोनकर आदि शामिल रहे।

