Uncategorized

‘माँ’ तेरे होने का अर्थ, पूरी दुनिया होना है

@ बृजेश गिरि…

‘माँ’
तेरे होने का अर्थ,
पूरी दुनिया का होना है।
प्रकृति के सभी रंगों का,
फूलों का,
उनकी खुशबू का,
चिड़ियों की चहचहाहट का,
धरती की सहनशीलता का,
पहाड़ों की धैर्यता का,
नदियों के बहते रहने का,
समन्दर की विशालता का,
जंगलों के संघर्षों का,
मौसमों के बदलने का,
सूरज की रोशनी का,
चंदामामा की चाँदनी का,
रात के सोने का,
सुबह के जागने का,
यानी, सबकुछ का होना है।
‘माँ’ तेरे होने का अर्थ,
जीवन का होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *