गोरखपुर-फैज़ाबाद निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के देवेंन्द्र प्रताप सिंह 17 हजार से ज्यादा मतो से चुनाव जीते
मऊ। गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक सीट पर आज शुक्रवार की सुबह गिनती पूरी होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने 17,562 वोटों से सपा प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य को पराजित किया है । देवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत के बाद कहा कि सपा की हवा निकल चुकी है। 2024 में हमने सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने की तैयारी कर ली है। जनता ने बता दिया कि जो भी सनातन धर्म का अनादर करेगा जनता उसे सीखा देगी।
गोरखपुर अयोध्या फैजाबाद स्नातक निर्वाचन चुनाव में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में 17562 से मतों से देवेंद्र प्रताप सिंह के जीत दर्ज करने पर बार एसोसिएशन कैम्पियरगंज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह,अधिवक्ता पटेश्वर सिंह,मंत्री कमलेश कुमार,गोविंद पाठक,सुमित्रानंदन सिंह,छोटेलाल यादव,श्रीभागवत मौर्य,जैनुल्लाब्दीन, बृजेश कुमार,सुनील प्रकाश मिश्र आदि अधिवक्ताओ ने श्री सिंह को बधाई दी है।



