शोक संदेश

जीवन राम इंटर कालेज के प्रबंधक कृष्ण कुमार खंडेलवाल (मुन्नू बाबू) का निधन

मऊ। जीवन राम इंटर कालेज व कमला शांति खण्डेलवाल बाल विद्या मंदिर, मऊ राजस्थान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार खंडेलवाल मुन्नू बाबू निवासी काजी टोला, मऊ का निधन आज 3.50 पर हो गया है। उनका अंतिम शव यात्रा निज् निवास काजी टोला से दोपहर 2 बजे वाराणसी के लिए जाएगी।
कृष्ण कुमार खंडेलवाल मुन्नू बाबू अपने सादगी एवं सरल व्यवहार के लिए काफी जाने जाते थे। वे मऊ में लोगों के काफी प्रिय और नजदीक थे। उन्होंने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। उनके निधन से मऊ में व्यापारी समाज, मारवाड़ी समाज एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग, अधिवक्ता, बुनकर काफी दु:खी हैं। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन, मऊ के महामंत्री एवं जीवन राम इंटर कॉलेज के मैनेजिंग कमेटी के सदस्य हरिद्वार राय ने कहा कि कृष्ण कुमार खंडेलवाल मुन्नू बाबू सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। उनके निधन से विद्यालय परिवार एवं मऊ की बड़ी क्षति हुई है हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे मृत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें।
उनके निधन पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। उनके निधन पर इन्द्रचन्द केडिया, एसपी खंडेलवाल, अशोक आर्य, संजय केडिया, राजेश जायसवाल, श्रवण सर्राफ, अनिल अग्रवाल, कृष्ण कुमार खंडेलवाल, विमल गोयनका डा. एके मिश्रा, महावीर पखण्डेलवाल, रामप्रकाश खण्डेलवाल, पारसनाथ गुप्ता, बैजनाथ गुप्ता, शंकर खण्डेलवाल, पंकज खण्डेलवाल, रवि खण्डेलवाल, पीएन सिंह, पप्पी खण्डेलवाल, वीरेंद्र इंजीनियर, जगरनाथ गुप्ता, सुंदर खण्डेलवाल, दिलीप पांडेय ने संवेदना व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *