अपना जिला

उत्तर प्रदेश अवस्थापना दिवस पर बृहद रोजगार मेले का आयोजन 25 जनवरी को

मऊ। जिला सेवायोजन अधिकारी मऊ द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश अवस्थापना दिवस के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, रा०औ०प्र० संस्थान, एवं कौशल विकाश मिशन मऊ के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में सेवायोजित करने के उद्देश्य से दिनांक- 25.01.2023 को प्रातः 10:30 वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की 1 – गोल्ड माइन्स इण्डिया प्रा०लि०. 2- महामाया विकास गारमेन्टस लि0 3 – भारतीय जीवन बीमा निगम 4- एस०बी०आई लाईफ इन्श्योरेन्स, 5- ब्राइट फ्यूचर प्रा०लि० 6- एस०आर०वी० इण्डस्ट्रीयल प्रा०लि०, आदि कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। रोजगार मेले में जनपद के हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक उत्तीर्ण वेरोजगार पुरूष एवं महिला अभ्यर्थियों द्वारा अपनी एडमिन से सम्बन्धित कम्पनियों में सेवायोजन पोर्टल से आवेदन करते हुए शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। उक्त कार्य हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *