पीएम किसान सम्मान निधि योजना हेतु ई-केवाईसी बैंक खाते को एनपीसीआई से कराए लिंक
मऊ। कृषि उप निदेशक एस0पी0 श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष छः हजार रूपया (दो-दो हजार रूपये की किस्तों में) तीन किस्तों में कृषकों के खाते में सीधे केन्द्र सरकार द्वारा भेजा जाता है। इसी के क्रम में अगली किस्त शीघ्र ही कृषकों के खाते में आने वाली है। इस बार किस्त प्राप्त करने के लिए 55753 लम्बित कृषको का ई-के0वाई0सी0 करना अति आवश्यक है। इसके लिए किसान भाई अपने निकटवर्ती जनसेवा केन्द्र पर जाकर अपनाई-के0वाई0सी0 करा लें। जिससे उनकी किस्त न रूक सके। इसी प्रकार कुल 74631 कृषकों के खाते डी०बी०टी० धनराशि प्राप्त करने हेतु एन0पी0सी0आई0 से मैप्ड नहीं है। ऐसे सभी किसान भाई शीघ्रतापूर्वक अपने बैंक शाखा में जाकर अपने खाते को एन0पी0सी0आई0 से मैप्ड करा लें । लम्बित ई-के0वाई0सी0 तथा एन0पी0सी0आई0 से नहीं जुड़े खातों की सूची कृषि विभाग में विकास खण्ड स्तरीय राजकीय कृषि बीज भण्डार पर भी उपलब्ध है। किसान भाई वहाँ से भी जानकारी प्राप्त कर अपने निकटवर्ती जनसेवा केन्द्र तथा अपनी बैंक शाखा से क्रमश: ई-के0वाई0सी0 व एन0पी0सी0आई0 से खाते की मैपिंग करा सकते हैं।

