अपना जिला

अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम के 246 बकायेदार दो करोड़ सत्तानबे लाख रूपये जमा करें,

मऊ। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय विकास निगम द्वारा संचालित टर्मलोन ऋण योजना, मार्जिनमनी, शैक्षिक ऋण और ब्याज रहित ऋण योजना के तहत सभी लाभार्थियों के बकाया ऋणों की वसूली का अभियान चलाया जा रहा है। योजनान्तर्गत वर्तमान में जनपद मऊ के कुल 246 बकायेदार है जिनसे कुल रूपये 2,97,36,520,00 (दो करोड़ सत्तानबे लाख छत्तीस हजार पांच सौ बीस रूपये) वसूल किया जाना है। सभी बकायदार दिनांक 31 जनवरी 2023 तक मूल धनराशि और बयाज सहित समस्त बकाया ऋणों की धनराशि किसी भी कार्य दिवस में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय कक्ष सं0 52 द्वितीय तल कलेक्ट्रेट भवन, मऊ में निगम के कार्मिक सैयद गुलाम अस्करी मो० नं० 9415250586 से सम्पर्क पर जमा कर दें। अन्यथा बकाया जमा न करने पर सम्बन्धित तहसील के माध्यम से ऋण संहिता के विरूद्ध 10 प्रतिशत संग्रह शुल्क संहिता भू-राजस्व अधिनियम के तहत वसूली की जायेगी। जनपद के 10 बड़े बकायेदारों की सूची निम्नवत् है- मोहम्मद मुजब्बा खान पुत्र हसन खान निवासी-पठानटोला, मऊ। (बकाया धन0 1513892), खालिद हसन खान पुत्र मुर्तुजा हुसैन खान निवासी- मलिकटोला, मऊ (बकाया धन0 1513892), आबिद अली पुत्र आशिक अली निवासी मुंशीपुरा नई बस्ती (बकाया धन0 626257), नसीम अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी मुगलपुरा, मऊ। (बकाया धन0 601698), मोहम्मद अहमद पुत्र अली अहमद निवासी सिपाह इब्राहीमाबाद (बकाया धन0 600686), अली नवाज़ पुत्र अबू जफर निवासी भिगलपुरा, मऊ। (बकाया धन0 572247), बदरुल हसन पुत्र सैयद हसन निवासी शेखवाड़ा मु०बाद (बकाया धन0 463402), हसन अहमद पुत्र रिजवान अहमद निवासी-मदापुर शम्सपुर घोसी (बकाया धन0 450270), अनवार अहमद पुत्र रमजान अहमद निवासी मुंशीपुरा, मऊ (बकाया धन0 391224), एहसानुल्लाह खान पुत्र अनवारूल खान निवासी-मदापुर घोसी (बकाया धन0 344327) है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *