शारीरिक, मानसिक, आत्मिक व सामाजिक स्वास्थ्य के संरक्षण व विकास हेतु यम, नियम,आसन, प्राणायाम, ध्यान, पथ्य, अपथ्य के गुर सिखाये गए
मऊ। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ जयराम यादव के मार्गदर्शन में विकास खंड परदहाँ अंतर्गत योग वैलनेस सेंटर नगर मऊ व कासिमपुर मऊ के संयुक्त तत्वावधान योग विशेषज्ञ विश्वा गुप्ता व संजीत शर्मा द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जी-20 देशों की इस वर्ष भारत की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञान (योग व आयुर्वेद) को आम जनमानस सहित जी 20 देशों व सम्पूर्ण विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम (सम्पूर्ण विश्व हमारा परिवार है) की भावना से परिचित कराने के उद्देश्य से योग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं के शारीरिक, मानसिक, आत्मिक व सामाजिक स्वास्थ्य के संरक्षण व विकास हेतु यम, नियम,आसन, प्राणायाम, ध्यान, पथ्य, अपथ्य आदि के गुर सिखाये गए।
साथ ही आजादी के अमृत काल (आगामी 25 वर्ष) में भारत को विकसित कर विश्वगुरु के पद पर पुन: स्थापित करने का संकल्प दिलवाया गया।
उक्त अवसर प्रधानचार्य नीलम गुप्ता सहित समस्त शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।





