सर्व वैश्य समाज के प्रबुद्ध लोग खिचड़ी सहभोज में एकजुट हुए
मऊ। मध्यदेशीय महासभा मऊ के युवा संगठन के आवाह्न पर नगर के दक्षिण टोला महारानिया में श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण में सर्व वैश्य समाज के प्रबुद्ध लोगो की एक बैठक तथा खिचड़ी सहभोज आयोजित किया गया ।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए वैश्य महा सभा के युवा संगठन के प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि
वैश्य समाज की उन्नति में ही सर्व समाज का हित समाहित है ।वैश्य समाज को सामाजिक और राजनैतिक दृष्टि से जागृत करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वैश्य समाज के मुख्य सरोकार डा राम गोपाल गुप्ता ने कहा कि आधुनिक युग में हम सब अपनी पुरानी विसंगतियों तथा कुंठाओ को छोड़कर नई सदी के अनुसार अपने विचारों और व्यवहारों में बदलाव लाकर नए समाज का सृजन करे। आपसी भेद भाव को छोड़ कर सभी वैश्य बंधु रोटी और बेटी का संबंध जोड़े तब ही समाज में समरसता समरूपता आएगी । सर्व प्रथम बाबा गणिनाथ जी महाराज श्री अहिबरन जी महाराज श्री हेमचंद्र विक्रमादित्य जी महाराज श्री सहस्त्र बाहु जी महाराज श्री नरहरी जी महाराज श्री मां कर्मा देवी के चित्र पर कार्यक्रम के अध्यक्ष पारस नाथ गुप्त साहू वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्त मध्यदेशीय वैश्य महासभा के युवा संगठन के प्रांतीय महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया जिलाध्यक्ष रोशन लाल संदीप बरनवाल रौनियार समाज के प्रमुख आनंद गुप्ता चौरसिया समाज के जिलाध्यक्ष कमलेश चौरसिया स्वर्णकार समाज के संतोष वर्माआदि ने सभी कुलगुरुओं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पर्चन किया। सभा को मुख्य रूप से संजय गुप्ता राजेश गुप्ता हेमराज मद्धेशिया केशरी नंदन वर्मा सचिन आनंद गुप्ता पारस नाथ गुप्त समेत दर्जनों लोगो ने संबोधित किया।इस मौके पर गोपाल कृष्ण बरनवाल दीपक गुप्ता ध्रुव नारायण गुप्त रवि विकास मद्धेशिया मनीष गुप्ता शुभम मद्धेशिया विश्वनाथ गुप्त अनूप गुप्ता मयंक मद्धेशिया विजय गुप्त पवन कुमार गुप्ता समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।






