फार्मासिस्ट संवर्ग ने स्व. शेषनाथ तिवारी के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
कोपागंज/मऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन उ.प्र. के प्रांतीय सरंक्षक रहे स्व. शेषनाथ तिवारी की बारहवीं पुण्यतिथि सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज अहमद के नेतृत्व में जनपद भर के फार्मासिस्ट संवर्ग के लोगों ने फार्मासिस्ट जगत के मसीहा स्व0 शेषनाथ तिवारी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
इस अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा0 सरफराज अहमद ने कहा कि स्व. शेषनाथ तिवारी के बारहवीं पुण्यतिथि को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया तथा उनकी सोच दीन दुखियों एवं गरीबों की मदद के साथ साथ हर मरीजों की सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होनें कहा कि स्व. तिवारी सदैव दबे कुचले लोगों की मदद में अग्रणी रहे। हम सभी को उनके अनुकरणीय कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आइए स्वर्गीय डॉक्टर तिवारी जी के इस 12 वीं पुण्यतिथि पर संकल्प लेकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। आज कर्मचारी हितों की लड़ाई के लिए स्वर्गीय शेषनाथ तिवारी जैसे कर्मठ कर्मचारी नेता की अति आवश्यकता है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज के अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने कहा कि स्व. शेषनाथ तिवारी डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन के न केवल प्रांतीय सरंक्षक थे, बल्कि वे एक सक्रिय समाजसेवी थे, और अपने एसोसिएसन के उत्थान के लिए सदैव चिंतित रहते थे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वाले में प्रमुख रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज डॉक्टर जफर बाल रोग विशेषज्ञ,डॉक्टर असद अहमद चिकित्सा अधिकारी,डॉ0अंजुम इरशाद चिकित्सा अधिकारी, स्वर्गीय डॉक्टर शेषनाथ तिवारी के सुपुत्र डॉक्टर विवेक तिवारी फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट डॉ0राजीव अकेला, डॉक्टर सुनील चौधरी, डॉक्टर ए आज़म डॉक्टर महेंद्र कुमार यादव, राजेंद्र यादव बीएसडब्ल्यू अनिल यादव राम नवल एक्स रे टेक्नीशियन अमीर अहमद डेंटल हाइजीनिस्ट डॉक्टर अभिषेक तिवारी, चिकित्सा अधिकारी, योगेश तिवारी, सुधीर शर्मा स्टाफ नर्स गीता यादव कंचन शर्मा, शिवानी यादव मौजूद रहे।


