प्रगतिशील भारत के निर्माण में स्वयंसेवक अपनी महती भूमिका निभाते हैं : सुभाष
० आरएसएस का शीत शिविर का कार्यक्रम हुआ संपन्न
मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मऊ नगर के तत्वधान में इस कड़ाके की ठंड में शीत शिविर के कार्यक्रम का समापन लिटिल फ्लावर स्कूल सिकटिया में हुआ। जिसमें संघ के स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वो राष्ट्रीयता की भावना में अतिथि के एक एक शब्द को ध्यान से सुना और उसको अपने जीवन में लागू कर आत्मसात करने का निश्चय किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष जी का मार्गदर्शन सभी स्वयंसेवकों को मिला। उन्होंने कहा कि, प्रगतिशील भारत के निर्माण में स्वयंसेवक अपनी महती भूमिका निभाते हैं, और आगे भी अपनी विधाओं के आधार पर लगातार भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रयत्नशील भी रहते हैं। श्री सुभाष ने कहा कि हम हर स्वयंसेवक के अंदर देशधर्म ही सर्वोपरि और श्रेष्ठ है इसकी भावना होती है और इसके उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का जज्बा होना चाहिए।
इस शिविर में नगर के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के तीन सौ की संख्या में स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम में प्रांतीय प्रचारक सुभाष जी का बौद्धिक सभी स्वयंसेवकों को मिला। वही कार्यक्रम को नगर कार्यकारिणी क़े प्रयास एवं जिला प्रचारक के नेतृत्व में संपन्न कराया गया।




