मिसाल-ए-मऊ

डॉ. सत्य प्रकाश का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर

मऊ। जनपद के ग्राम- जगनपुर पोस्ट फतेहपुर तालरतोय जिला मऊ निवासी स्वर्गीय राम नगीना गोड़ के पुत्र डॉ. सत्य प्रकाश का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। सत्य प्रकाश ने B.A व M.A,  Phd एवं PDF काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त किया है। उन्होंने अभी तक दर्जनों शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शोध जर्नल मे प्रकाशित हुए हैं। आपका चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है यह विश्वविद्यालय भारत में पूर्व का ऑक्सफोर्ड के रूप में प्रसिद्ध है इस विश्वविद्यालय में चयन होने से घर परिवार और क्षेत्र में हर्ष और खुशी का माहौल छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *