सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने मऊ में सिखाया बच्चों को तरक्की का हुनर
मऊ। बाल दिवस के शुभ अवसर पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी का आगमन हुआ। इस मौके पर लिटिल फ्लावर ग्रुप आफ स्कूल के सभी प्रधानाचार्य एवं कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 5000 बच्चों ने सहभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न नवीन प्रयोगों को दर्शाया जिसका मुख्य अतिथि मैं दिल की गहराइयों से सराहा। कार्यक्रम में आगे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर आगे सीबीएसई की कक्षा दसवीं की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अदिति राय को लैपटॉप एवं प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया तथा अपने अपने लिटिल फ्लावर ग्रुप आफ स्कूल की विभिन्न शाखाओं में कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः सिंह घोसी, आदित्य विश्वकर्मा किरिहरापुर, अर्चिता मिश्रा निजामुद्दीनपुरा, अभिषेक गुप्ता सिकटिया तथा कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः दीपिका कुमारी किरिहरापुर, अनन्या मिश्रा निजामुद्दीन पुरा, कीर्ति थरड़ सिकटिया को टेबलेट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नीट एवं अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में नीट की परीक्षा में सफल छात्र छात्रा, क्रमशः कीर्ति थरड़,आसमा सफीक, तेजेंद्र सिंह प्रजापति आदित्य त्रिपाठी , समरा अजीज तथा नीट पीजी के सफल छात्र मोहम्मद अकरम एवं सौम्या यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर होने पर तथा प्रियांशु कुमार चौधरी का से भी में मैनेजर के पद पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीबीएसई स्कूल मैनेजर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम पचौरी एवं राजेंद्र यादव, पुष्प रंजन अग्रवाल, एस० एम० मिश्रा, अनूप खरे, सुमित दत्ता सहित मऊ आजमगढ़, देवरिया, बलिया एवं गाजीपुर के सदस्यगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के प्रबंधक विजय शंकर यादव ने सभी आगंतुकों का अपने संबोधन में गीत गाकर स्वागत किया।
बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री अनुराग त्रिपाठी जी ने अनुशासन लाइफ़ स्किल क्रिएशन, क्रिएटिविटी एवं आने वाले समय में बोर्ड परीक्षा में आने वाली समस्याएं एवं जीवन में आने वाली चुनौतियों तथा अपने देश के महापुरुषों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा, कोई भी देश तभी बड़ा बनता है जब उस देश की शिक्षा व्यवस्था बहुत मजबूत होती है। शिक्षक बच्चों के मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षा और शिक्षण कार्य कर सही दिशा में चल रही हो तो देश उन्नति की राह पर निकल पड़ेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील किया कि वह अपने बच्चों को एक अच्छा वातावरण दें, जिससे कि समाज को एक नई दिशा मिल सके। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखकर अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम अपने महानगरों के बच्चों के द्वारा देखा है। पहली बार ग्रामीण अंचल के बच्चों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति और अकल्पनीय है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक ओवैस तरफदार, ओमेंद्र सिंह, महेंद्र यादव, तथा सीबीएससी सिटी कॉर्डिनेटर पी० एल० जैसी , एल०एफ०जी०ओ० एस० के प्रधानाचार्यगण संजय राय, श्रीमती जीता लेप्चा, श्रीमती दीपा पाल एवं श्रीमती सरिता केडीया उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के बाद अनुराग त्रिपाठी ने लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल पहुंचकर वहां उपस्थित जनपद मऊ, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़ एवं विभिन्न जनपदों से पधारे लगभग 250 प्रधानाचार्य को नई शिक्षा नीति के बारे में अवगत कराया और आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियों और समस्याओं के निराकरण के बारे में विस्तृत तौर पर चर्चा की। चर्चा के द्वारा पठन पाठन में आने वाली समस्याओं का निदान किया।
अंत में लिटिल फ्लावर स्कूल के निदेशक मुरली यादव ने सबका धन्यवाद ज्ञापन किया।















