NAM के दुर्व्यवहार की थाने में शिकायत, अधीक्षक ने विभागीय कार्रवाई हेतु CMO को लिखा पत्र
@ पवन कुमार पाण्डेय…
मधुबन। रामपुर थाना अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव सभागार में सरकार की योजनाओं के संबंध में एचईओ दिनेश यादव एएनएम की बैठक ले रहें थे । इसी बीच लखनौर गांव में तैनात एनएएम आशा त्रिपाठी अपने साथ एक अन्य स्वास्थ्य कर्मी को लेकर एक मामलें में स्पष्टीकरण मांगने को लेकर कहां सुनी करते हुए दुर्व्यवहार करने लगी ।यह देख बैठक हाल में उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मी दंग रह गए। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया । इसके उपरांत एचईओ दिनेश यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए दो के खिलाफ सरकार कार्य में बाधा डालने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है । गौरतलब है कि सूरजपुरा निवासी कमलेश कुमार गोंड़ आशा त्रिपाठी के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से शिकायत करतें हुए आरोप लगाया था कि यह सरकार कार्य में शिथिलता बरतते हुए छुआ छुत को बढावा देती है । इसका संज्ञान लेते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव कार्यालय से स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जबाब मांगा गया था । इसी बात को लेकर बैठक में आशा त्रिपाठी कहां सुनी करतें हुए एचईओ दिनेश यादव के साथ दुर्व्यवहार करने लगी । किसी तरह से मामला शांत हुआ इसके उपरांत पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए दो के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है ।इस संबंध में अधीक्षक डा.राजीव कुमार पाण्डेय का कहना है कि संबंधित एनएएम सही स्पष्टीकरण देने के बजाय राजनीति से प्रेरित रहती है योजनाओं को प्रचारित करने में लापरवाही बरता जाता है । एनएएम के इस दुर्व्यवहार के बारे में सीएमओ को पत्र प्रेषित करते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है ।

