UPPCS में मऊ के राकेश सिंह का राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर चयन
मऊ। यूपीपीसीएस की परीक्षा में मऊ जनपद के जयसिंहपुर गांव निवासी राकेश कुमार सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर चयनित होकर गांव सहित मऊ का नाम रौशन किया है। श्री सिंह को यूपीपीसीएस की 2021 की परीक्षा में यह मुकाम मिला है।
मऊ जनपद के जयसिंहपुर गांव के स्वर्गीय देव नारायण सिंह के पौत्र एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी के पद से सेवा निर्वित सुरेंद्र नाथ सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह का चयन राजकीय की इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर होने पर परिवार सहित पूरा गांव गदगद है।
इनका पूरा परिवार शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ है। इनके बड़े भाई मनोज कुमार सिंह प्राइमरी स्कूल में अध्यापक हैं तथा मझले भाई लखनऊ में चिकित्सक हैं। इनकी भाभी श्रीमती वन्दना परिषदीय के विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। राकेश कुमार सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती दीप्ति सिंह ने राकेश सिंह की तैयारी में भरपूर योगदान दिया। राकेश सिंह वर्तमान में दिल्ली सरकार के अधीन इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं उनकी शिक्षा-दीक्षा स्नातक से स्नातकोत्तर तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय हुई है
उनके इस सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों के अलावा बालिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, मऊ के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष सिंह, बाबा हृदयनरायन सिंह, सनबीम सिनियर सेकेन्ड्री स्कूल मुहम्मदाबाद के डायरेक्टर पंकज सिंह, अंजनी सिंह, अरविन्द पाण्डेय, जगमोहन सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।


