UPPCS-2021 की परीक्षा में दिनेश यादव बने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य
@आनन्द कुमार…
मऊ। सत्यराम जनता इंटर कालेज कल्याणपुर जनपद- मऊ में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग- प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस-2021 की परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पद पर चयन हुआ है । आप पारा मुबारकपुर, कोपागंज, जनपद मऊ के रहने वाले हैं। दिनेश यादव के इस सफलता पर परिवार सहित दोस्त मित्र, शुभचिंतक, ग्राम वासी, विद्यालय के अध्यापक गदगद हैं। दिनेश यादव की सफलता पर उनके सत्यराम जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में अध्यापकों और अन्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
पीसीएस 2021 के शैक्षिक संवर्ग में 18 वीं रैंक प्राप्त हुई है…
दिनेश यादव कहते हैं मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता – पिता, मेरी पत्नी, बच्चों और छोटे भाई डॉ.अखिलेश यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर बॉटनी मुरली मनोहर टाउन पी जी कॉलेज बलिया, मेरे मित्रों से प्राप्त प्रेरणा और मेरे धैर्य पूर्ण परिश्रम को जाता है। बताया कि मेरी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा बापू इंटर कॉलेज कोपागंज मऊ में हुई। उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज से हुई है। मैने इतिहास विषय में यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
इसके पूर्व भी मैं 3 बार साक्षात्कार तक पहुंचा परंतु अंतिम चयन नहीं हो पाया।मैं माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग से चयनित होकर 2008 से अब तक सत्यराम जनता इंटर कॉलेज में अध्यापन कार्य कर रहा हूं।


