उत्तर प्रदेश

अतुल राय सांसद की टीम बाढ़ का पानी उतरने के बाद शुरू किया गाँव गांव दवा का छिड़काव

मऊ। घोसी के सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय एवं उनकी टीम मधुबन में बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही मच्छरों एवम डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए खैरा, टड़वा, दल्लीपुर, टाड़ी, जरलहवा, धरमपुर से बंधा तक ओडोमास, क्लोरीन टैबलेट के साथ साथ दवा का छिड़काव फागिंग मशीन से शुरू किया ज्ञात हो कि बाढ़ का पानी विगत एक हफ्ते से गांवो में आ जाने से जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया था उस वक्त सांसद अतुल राय की टीम शिविरों के माध्यम से सभी गांव वालों को भोजन व चिकित्सकीय टीम द्वारा लोगों को दवाएं उपलब्ध करा रहे थे साथ ही गोपाल जी यह अपील भी कर रहे है कि डेंगू से खुद को व अपनों को बचाने के लिए अपने आस पास साफ सफाई रखिए और गंदा पानी जमा न होने दीजिए ,
आज साथ मे थे राजविजय एडवोकेट संजय राय मुन्ना चौहान कमलेश शर्मा बबलू यादव सोनू गोड़ अरविंद ,रजत अमित , नितेश भैरो , संजय सिंह, रामविलास एवं विनोद भारती थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *