सीडीओ की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान राज्य भूजल संरक्षण मिशन, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना, नई सड़कों का निर्माण चौड़ीकरण एवम सुदृढ़ीकरण, ओ0डी0आर0/एम0डी0आर0 तथा राज्य मार्गों की स्थिति, सोलर फोटोवोल्टिक सिंचाई पंप की आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, अधूरे निर्माण कार्य, सामुदायिक शौचालय का निर्माण, हैंडपंप का रिबोर, पंचायत भवन का निर्माण, अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, मत्स्य पालन हेतु तालाबों का आवंटन, कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समय के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि निर्धारित समय के अंतर्गत कार्य पूर्ण नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ शासन को पत्र लिखते हुए कार्रवाई कराई जाएगी।
उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डी0सी0 मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

