अपना जिला

चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत

मधुबन/मऊ। तहसील के चक्की मुसाडोही गांव निवासी रामसरन चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान के एक वर्षीय पुत्र अर्श का पानी में डूबने से मौत गई। उप जिला अधिकारी मधुबन मनोज कुमार तिवारी ने बताया की रामसरन चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान का मकान ऊंचाई पर है, जिसके 6 से 8 मीटर की दूरी पर वर्तमान में पानी है।उनका 1 वर्षीय बच्चा चारपाई पर सोया था। घर की महिलाएं उसे नींद में सोया छोड़, पास में चली गई। 15 से 20 मिनट बाद लौटने के बाद बच्चे का शव पानी में उतराया हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही पूरा तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया एवं पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। उप जिलाधिकारी मधुबन ने बताया कि वर्तमान में घाघरा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण उससे संबंधित क्षेत्रों में जल प्लावन की स्थिति हो गई है जिसके कारण कई गांवो में स्थानीय प्रशासन पूरे जी-जान से राहत एवं बचाव कार्यों में लगा हुआ है,जहां कहीं से भी कोई समस्या आ रही है उसका तत्काल निवारण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *