गाजीपुर के निशांत सिंह बने I.E.S ऑफिसर
सरकारी इंजीनियर बनने के बावजूद गाजीपुर के निशांत ने पढ़ाई लिखाई से दूरी नहीं बनाई।
और नतीजा ये हुआ कि CPWD में इंजीनियर निशांत ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित आई. ई.एस(भारतीय अभियंत्रण सेवा) की परीक्षा पास करने में कामयाब हो गए।
परीक्षा परिणाम के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.), सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार मे उप – प्रबंधक, तकनीकी के पद पर काम करेंगे । तेजपुरा के इस लाल ने अपनी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और अपने जनपद का नाम रोशन किया है । उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता- पिता और परिवार के सदस्यों को दिया है । उसकी इस उपलब्धि से माता- पिता, परिवार और क्षेत्र के लोग काफी प्रसन्न है।
रायपुर, मऊ के निवासी अजीत सिंह व उनके परिवार के लोगों ने काफ़ी ख़ुशी ज़ाहिर की और अजीत सिंह ने अपने भतीजे निशांत की सराहना करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की है ।

