अपना जिला

अमृत महोत्सव में हुआ कर्मयोगियों का सम्मान

मऊ। स्वतंत्रता की पचहत्तरवीं वर्षगाँठ के अवसर पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के तहत बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कइयाँ पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।जिसमें योग एवं पी.टी विशेष प्रदर्शन में प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहराने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने अभिभावकों एवं शिक्षकों का आह्वान किया कि एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए आगे आएं ।
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र ने विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के समर्पण की सराहना किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बलिया विभाग के विभाग संघचालक राम प्रताप सिंह ने राष्ट्रहित में शिक्षकों एवं बच्चों की भूमिका को रेखांकित किया।
इसके पूर्व अतिथि गण ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत किया।विद्यालय परिसर में अतिथियों ने पौधरोपण भी किया।तत्पश्चात विद्यालय की बच्चियों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से कार्यक्रम को गति दिया। इसके बाद विद्यालय परिवार की तरफ से शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया ।मोलनापुर के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं समाजसेवी पवन कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महती भूमिका निभाई । कार्यक्रम में समाजसेवी अरविंद सिंह, अरविंद पांडेय, राकेश कन्नौजिया(एस.आर.जी.), उत्तमचंद(ए.आर.पी.) शंभू नाथ यादव, राजकुमार वर्मा, उग्रसेन सिंह, मनोज सिंह,कुंजबिहारी गुप्त,नंदनी तिवारी, अंजली वर्मा, सरिता सिंह, लालसा सिंह सहित दर्जनों शिक्षक तथा विनोद कुमार सिंह(मंडल अध्यक्ष), रमेश गिरी (प्रधान) विद्यालय के खेल प्रशिक्षक जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *