कांग्रेस का आजादी का गौरव यात्रा चौथे दिन जारी

घोसी/मऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा चलाए जा रहे आजादी का गौरव यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चौथे दिन सर्वोदय इंटर कॉलेज घोसी से प्रारंभ होकर मधुबन मोड़ होते हुए जामडीह चौथीमील होते हुए बीबीपुर में पहुंचा। जहां पर जनसभा के रूप में तब्दील हो गया और जनसभा के संबोधन के उपरांत समापन हुआ। यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाओं में बोलते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह यात्रा त्याग और बलिदान के रूप में जाना जाता है और प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जाता है।
75वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस को विस्तृत रूप से पूरे देश में चलाया जा रहा है
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मऊ प्रभारी डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि आजादी का गौरव यात्रा वीर शहीदों को सम्मान प्रदान करने का महान अवसर है परंतु इस अवसर पर भी भारतीय जनता पार्टी तिरंगे का व्यापार कर रही है उनके कार्यकर्ता तिरंगे झंडे को जबरदस्ती गांव के गरीब जनता को बेचने का काम कर रही है जबकि हर भारतीय के अंदर तिरंगे का जज्बा है भाजपा सरकारी मशीनरी द्वारा झंडे बेच कर मुनाफा कमाने के चक्कर में संस्थाओ का दुरुपयोग कर रही है यहां तक कहा जा रहा है कि जो व्यक्ति झंडे नहीं खरीदेगा उसे फ्री का राशन नहीं दिया जाएगा यह भाजपा के क्षीण मानसिकता का परिचायक है ।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम में कहा कि आजादी का गौरव यात्रा शहीदों के स्वर्णिम इतिहास का दर्शन है इस यात्रा के माध्यम से छात्र नौजवान को शहीदों के इतिहास को विस्तृत रूप से जानने का अवसर प्रदान करता है जिन्होंने अपनी कुर्बानी देकर स्वर्णिम इतिहास नीव को रखने का काम किया।
पूर्व विधायक पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडे ने कहा कि देश की आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन करने का यह यात्रा अवसर प्रदान कर रहा है देश के ग्रामीण क्षेत्रों से जो स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना योगदान दिया उसको याद करने का अवसर है
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय यादव ओमप्रकाश ठाकुर मुकेश राजभर मधुसूधन त्रिपाठी अकरम प्रेमियर छोटे लाल वीरेंद्र कुशवाहा घनशेयाम सहाय रामकरण यादव रामचंद्र राय राजकुमार राय सत्य प्रकाश श्रीवास्तव सम्पत मौर्या त्रिभुवन भारती वाहिद खान अशोक राय गौरव राय राजू फारूकी सलमान खान देवेंद्र कुशवाहा सुनीता आदर्श किन्नू सिंह इरफान अहमद सर्वेश कुमार रमेश पांडेय विनोद कुमार शिला राजभर सुरेंद्र कुमार आफताब आलम सुरेंद्र राजभर प्रदीप तिवारी रमन पांडेय पूजा राय कृष्ण पांडेय सत्यराम यादव राम सरीख यादव खुर्शीद अहमद जुल्फेकार अहमद सईदुर रहमान विद्यार्थी मिश्रा ओबैदुल्लाह अंसारी आदि जुलूस में शामिल रहे।


