अपना जिला

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 18 जुलाई से

मऊ। जनपद में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन दिनांक 18, 19 एवं 20 जुलाई को नगर के राजीव गांधी महिला पी0जी0 कॉलेज में आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन में लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वादन आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोक नाट्य, भजन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकार भाग ले सकते है। इन विधाओं से संबंधित जनपद के समस्त प्रतिभावान कलाकार जिला सूचना कार्यालय मऊ से आवेदन पत्र प्राप्त कर दिनांक 15 जुलाई 2022 तक इसे भरकर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभावान कलाकार कार्यक्रम के दिन भी आवेदन कर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। समस्त कलाकारो को अपने वाद्य यंत्र एवं संगतकर्ताओं के साथ आयोजन में भाग लेना होगा। निर्णायक मंडल द्वारा कलाकारों की प्रस्तुति के आधार पर ए,बी,सी, श्रेणी में पंजीकृत किया जाएगा। आयोजन हेतु कलाकारों को प्रदर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी हेतु जिला सूचना अधिकारी के मोबाइल नंबर 9453005379 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *