रचनाकार

अश्क चिरैयाकोटी को मिला “डॉ. लक्ष्मण शर्मा” वाहिद सम्मान

० उर्दू साहित्य की उत्कृष्ट सेवा के लिए हुए सम्मानित

मऊ। साहित्यिक संस्था पूर्वांचल साहित्य विकास समिति मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ की मासिक काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन मुहम्मदाबाद तहसील के अधिवक्ता भवन में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता देवनन्दन “पंकज” तथा संचालन मासूम वैरागी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमिताभ “बागी” की सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात सम्मान समारोह में उर्दू, हिन्दी तथा भोजपुरी साहित्य की उत्कृष्ट सेवा करने के लिए पूर्वांचल के 3 कवियों तथा 1 लोक संगीत गायिका को ” डा0 लक्ष्मण शर्मा वाहिद सम्मान ” से सम्मानित किया गया। जिसमें उर्दू के लिए शायर अशोक कुमार ” अश्क चिरैयाकोटी “, हिन्दी के लिए सुरेन्द्र सिंह ” चान्स “, भोजपुरी के लिए कृष्णदेव ” घायल ” तथा शीला सिंह ” बावरी ” को लोक संगीत के लिए सम्मान पत्र और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सरस काव्य गोष्ठी में सम्मानित किये गये रचनाकारों के साथ पागल प्रेमी, रविन्द्र यादव “रवि”, देवनाथ ” घायल “, गोवर्धन राम,करूणाकर आदि लोगों ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में संस्था के अध्यक्ष रमेश राय ” निर्भय ” ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शिवप्रसाद सिंह, रामकवल यादव,विजय कुमार श्रीवास्तव,रामजीत प्रसाद ” पथिक ” आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *