ईद-उल-अजहा पर नसरीन को तोहफा, निर्भया सेना शिक्षा समिति UP की बनी कोऑर्डिनेटर

मऊ। ईद–उल-अजहा (बकरीद) के शुभ अवसर पर निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने निर्भया सेना परिवार की वीरांगना बहन सुश्री नसरीन फात्मा को देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के निर्भया सेना शिक्षा समिति का उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर ( संयोजक ) नियुक्त किया है।
भारत वर्ष के सबसे बड़े प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं की समस्याओं, शिक्षिकाओं की समस्याओं, महिला कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्भया सेना की शिक्षा समिति क्रियाशील रह कर प्रयास करेगी। निर्भया सेना शिक्षा समिति की कोआर्डिनेटर द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों के सक्षम अधिकारियों से संपर्क करते हुए छात्राओं की समस्याओं से अवगत होते हुए समाधान के लिए जागरूक प्रयास का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक विश्वविद्यालय के कुलपति , महाविद्यालय और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य /प्रधानाचार्या से सम्पर्क करना उनको सम्मान प्रदान करना तथा छात्राओं के साथ सेमिनार / बैठक आयोजित करके उनकी वास्तविक परेशानियों को जानना और जिस भी स्तर से समाधान हो सके ,उसके लिए पूर्ण प्रयास किया जाना निर्भया सेना शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश का कर्तव्य होगा जिसके लिए सुश्री नसरीन फातिमा के संयोजकत्व मे गठित समिति कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि सुश्री फात्मा निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री के साथ भारत सरकार के रेल मंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय की भी सदस्य है व निर्भया सेना की जन्मस्थली मऊ के घासीपुरा की मूल निवासिनी है ।
निर्भया सेना परिवार का दमदार शानदार समर्थन भी प्राप्त है ।
इन्हें इनके कर्मों से, समर्पण व त्याग के निमित्त निर्भया सेना का दूसरा बाबा भी कहा जाता है।

