बात सेहत की

मीर शम्सी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 3 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ

मऊ। युवा भारत जिला प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक राजन वैदिक ने योग साधकों को विभिन्न यौगिक क्रियाओं का विधिपूर्वक अभ्यास कराते हुए बताया कि योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है। योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है। योग के माध्यम से प्राणों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।
राजन वैदिक ने सूर्य नमस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में उसके महत्व को समझाया।
उन्होंने कहा कि योग अभ्यास शरीर, मन, विचार, कर्म एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।

उन्होंने पतंजलि युवा भारत द्वारा करहां स्थित मीर शम्सी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 3 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शुभारंभ में लोगों को योग के गुर सिखाया।

विद्यालय के प्रबंधक सैयद हसन आरिफ ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग का प्रचार-प्रसार और योग के माध्यम से समाज का कल्याण एवं सर्वांगीण विकास करना है। प्रधानाध्यापिका गिरम फ़ातिमा ने बताया करहां में पहली बार योग शिविर आयोजन से लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी इससे लोग लाभांवित होंगे। शिविर संयोजक मनोज कुमार ने योग सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर हेबा मेहंदी, अजादार हुसैन, साहिल मेहदी, समस्त अध्यापकगण सहित युवा समाजसेवी अतुल कुमार सिंह, संतोष सिंह, राधे वर्मा, प्रदीप सिंह व विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *