अपना जिला

अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत निःशुल्क धान के बीज का वितरण

० भारतीय बीज विज्ञान संस्थान मऊ द्वारा हुआ वितरण

मऊ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कुशमौर स्थित भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, मऊ द्वारा दिनांक २७-०६-२०२२ को श्री अरविन्द कुमार शर्मा जी, कैबिनेट मंत्री, नगर विकास और ऊर्जा, उ०प्र० सरकार के काझा खुर्द गाँव में अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत धान के बीज का निःशुल्क वितरण किया गया| इस कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अरविन्द कुमार शर्मा, कैबिनेट मंत्री का सपना है कि काझा खुर्द गाँव के किसान मऊ स्थित भारतीय बीज विज्ञान संस्थान का मार्गदर्शन लेकर वैज्ञानिक विधि से खेती कर अपनी आय बढाये और आत्मनिर्भर बन। संस्थान के निदेशक डॉ संजय कुमार द्वारा अनुसूचित जाति के लगभग ८० किसानों को बीज वितरित कर धान की खेती के लाभों से अवगत कराते हुए धान के गुणवत्तायुक्त बीजो के उत्पादन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में अरुण कुमार शर्मा, नरेन्द्र तिवारी जी, श्री हरिलाल मौर्या, विकास राय एवं काझा खुर्द ग्राम के प्रधान श्री प्रवीण राय जी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का समापन अम्बरीश कुमार दुबे तथा श्री विकास सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के पश्चात हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *