NBAIM में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, रक्तदान व किसान गोष्ठी का आयोजन

मऊ।अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर भा.कृ.अनु.प. राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ में योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक चला। इस अवसर पर एनबीएआईएम के निदेशक व वैज्ञानिकगण एवं कर्मचारीयों के संग विभिन्न प्रकार के योग मुद्राओं का अभ्यास किया गया तथा योग एवं उनके फायदों के बारे में चर्चा की गयी। इस योग दिवस के शुभ अवसर पर हमारे निदेशक महोदय द्वारा योग के लाभ के बारे में बताते हुए बोले की अगर हम हर दिन नियम बना कर योग और व्यायाम करेंगें तो शारिरिक और मानसिक रुप से मजबूत रहेंगें। इस प्रकार हम एक समृद्ध एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अधिक योगदान कर सकते है।
रक्तदान शिविर का आयोजन…
साथ ही इस अवसर पर भा.कृ.अनु.प. राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ ने जिला अस्पताल, सदर, मऊ के साथ मिलकर ब्यूरो में रक्तदान शिविर को आयोजन किया। इस शिविर में ब्यूरो के निदेशक महोदय, वैज्ञानिकगण, कर्मचारीगण एवं शोध छात्र-छात्राओं ने बढ़-चड़ कर योगदान दिया और रक्त दान किया।
किसान गोष्ठी का आयोजन…
आजादी के अमृत महोत्सव के अर्तंगत भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो, मऊ में उर्वरकों के कुशल और संतुलित उपयोग (नैनो फर्टीलाइजर) विषय पर दिनांक 21.06.2022 को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में बगली पिजड़ा अलीपुर, कुशमौर और ओनाइच गा्रम के कुल 70 महिला एवं पुरुष किसान सम्मलित हुए। इस किसान गोष्ठी का आयोजन डा. हर्षवर्धन सिंह, निदेशक ने और सह-आयोजन डा. आदर्श कुमार, वैज्ञानिक ने किया। गोष्ठी का संचालन ज्योति प्रकाश सिंह, वैज्ञानिक ने किया। इस गोष्ठी में डा. आदर्श कुमार ने मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना टपक सिचांई और फसलों के अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। डा. शोभित थापा ने किसानों को जैव उर्वरक और नील हरित शैवाल के बारे में बताया। डा. उदय भान सिंह ने किसानों को पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। ज्योति प्रकाश सिंह ने किसानों को पोषक तत्वों के महत्व के बारे में अवगत कराया। डा. हर्ष वर्धन सिंह, निदेशक ने सूक्ष्मजीवों के महत्व एवं उनके उपयोग के साथ ही किसानों को नैनो फर्टीलाइजर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।




