उत्तर प्रदेश

कक्षा 10 के टॉपर्स को निःशुल्क शिक्षा मिलेगी मन्नान खां विद्यालय में


महराजगंज / पनियरा । पनियरा इण्टर कालेज (मन्नान खाँ विद्यालय) पनियरा क्षेत्र के शैक्षिक विकास में सदैव प्रयत्नशील रहता है। विद्यालय प्रबंधन की हमेशा सोंच रहती है कि क्षेत्र के किसी भी प्रतिभावान छात्र/छात्राओं की शिक्षा धनाभाव के कारण न रूक पाये। इसी सोंच के तहत जो प्रतिभावान छात्र/छात्राएं हैं चाहे वे किसी भी विद्यालय के छात्र/छात्रा हैं और हाई स्कूल में 80 प्रतिशत या उससे अधिक नम्बर पाये हैं, अगर वह पनियरा इण्टर कालेज में कक्षा 11 में प्रवेश लेते हैं तो उनकी शिक्षण शुल्क पूरी तरह से माफ रहेगी। इतना ही नहीं उनको विद्यालय के पुस्तकालय से पुस्तकें भी निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। ये बातें विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खाँ तथा प्रधानाचार्य आफताब आलम खाँ ने संयुक्त रूप से दी है।
उन्होंने कहा कि पनियरा इण्टर कालेज उनके पिता व संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय अब्दुल मन्नान खां के नाम पर जाना जाता है. ऐसे में उनका नाम क्षेत्र में आजीवन रौशन रहे व उनके अधूरे सपने पूरे होते रहें इसके लिए वे समय-समय पर विद्यालय के गरीब छात्र/छात्राओं को निःशुल्क ड्रेस, स्वेटर तथा निःशुल्क पुस्तकें प्रदान करते रहते हैं। इसके साथ ही किसी भी विद्यालय से कक्षा 8 व 5 पास यदि वें अपने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र/छात्राएं किए है और पनियरा इंटर कालेज में कक्षा 9 व 6 में प्रवेश लेते हैं तो उनकी भी शिक्षण शुल्क पूरी तरह से माफ रहेगी। ऐसे में क्षेत्र के प्रतिभावान व गरीब छात्र/छात्राएं उक्त योजना का लाभ उठा कर यथाशीघ्र प्रवेश करा लें।इतना ही नहीँ मेरे विद्यालय से इंटर पास गरीब व प्रतिभावान छात्र /छात्राओं क़ो अगर स्नातक स्तर की शिक्षा धनाभाव में बाधित होती है तो वें निःसंकोच उनसे संपर्क कर सकते है उच्च शिक्षा में भी उनका आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *