छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नगदी सहित कीमती सामान और कागजात चुराया

मऊ। जनपद में अपराधी घटना है दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों और चोरों पर पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है। इसका नतीजा है कि नगर क्षेत्र के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटकुआ पट्टी दया राय आलोक पत्रकार के घर मे छत के रास्ते घुसे चोरों ने कीमती सामानों सहित नगद और आवश्यक कागजात को लेकर चले गए घटना की जानकारी मकान स्वामी को शनिवार की सुबह जगने पर हुई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया जानकारी के अनुसार आलोक कुमार पुत्र स्वर्गीय बसंत राम ने शनिवार को थाना दक्षिण टोला में तहरीर दिया है कि प्रतिदिन की भांति वह 17 जून की रात्रि अपने परिवार के साथ गर्मी की वजह से छत पर सोया हुआ था इसी बीच छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 9840 रुपए सहित कीमती सामान और आवश्यक कागजात को चुरा ले गए इसकी जानकारी शनिवार की सुबह जगने पर हुई पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि चोरी गए सामानों में सोनी का कैमरा 18 55 एसलार , एटीएम कार्ड बैंक ऑफ बड़ौदा, पैन कार्ड पेन ड्राइव अलमारी और बॉक्स की चाबी बैंक ऑफ बड़ौदा और भारतीय स्टेट बैंक का पासबुक तथा तीन पीस मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित चोरी गया है

