बापू महाविद्यालय सादात में वर्ष 2022-23 में प्रवेश हेतु ऑफलाइन आवेदन शुरू

सादात। बापू महाविद्यालय सादात में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु छात्र छात्रा से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ऑफलाइन पंजीकरण 07 जून से शुरू होगा। इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कॉलेज कार्यालय में सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बीएससी. (प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, गृहविज्ञान, रक्षा अध्ययन) तथा बीए. (हिंदी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, गणित, प्राचीन इतिहास, गृह विज्ञान, रक्षा अध्ययन) में प्रवेश की प्रक्रिया आरम्भ है।

