विनय कुमार सक्सेना होंगे दिल्ली के नए उपराज्यपाल

नई दिल्ली। विनय कुमार सक्सेना अब दिल्ली के नए उपराज्यपाल होंगे। वे 2014 के मोदी के केंद्र सरकार में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष थे। दिल्ली में एलजी का पद कुछ दिनों से रिक्त चल रहा था। तत्कालीन उप राज्यपाल अनिल बैजल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। विनय कुमार सक्सेना, बिजनेस वर्ल्ड से ताल्लुक रखते हैं। वे कॉरपोरेट से लेकर एनजीओ क्षेत्र में काम कर चुके विनय सक्सेना का जन्म 23 मार्च 1958 हुआ था।

