अपना जिला

सागौन के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

मऊ। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत भलूईडीह में एक 22 वर्षीय युवक का सागौन के पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।गौरतलब है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी चंदन राजभर 22 वर्ष का शव शनिवार की सुबह भलूईडीह में सागवन के पेड़ पर लटकता हुआ मिला। ग्रामवासी जब शौच के लिए गए तो पेड़ पर लटकता हुआ शव को देखा तो सन्न रह गए, फिर पूरे गांव में शोर हो गया। वही भलूईडीह ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार और अलीनगर के प्रधान प्रतिनिधि अनिल प्रजापति को खबर लगते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही बात करे तो मृतक के परिवार की तो इसकी तीन बहने और चार भाई थे, मृतक चंदन राजभर दूसरे नंबर पर था। परिवार का पालन पोषण मजदूरी करके चलाता था। मामले की जांच की जा रही है मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच ले लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *