अपना जिला

सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों व शिक्षणेतर कर्मियों को शपथ दिलाई गई

रतनपुरा/मऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुडसुरी रतनपुरा मऊ के प्रांगण में दिनांक 20/05 /2022 को आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तत्वावधान में 200 छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ ग्रहण करायी गयी। सड़क सुरक्षा के लिए नियमों और सावधानियों के प्रति छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रवीन्द्र नाथ मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्घटना से देर भली तथा सावधानी हटी दुर्घटना घटी जैसी बातें याद रखने से सुरक्षित सड़क यात्रा संभव है। इस अवसर पर महाविद्यालय की उप प्राचार्या डॉ निर्मला सिंह, रवि जायसवाल, डॉ प्रदीप कुमार राय, डॉ रजनी सिंह, डॉ अनामिका सिंह, पीयूष रंजन सिंह, अब्दुल कादिर, डॉ कर्मजीत सिंह, डॉ के के यादव, डॉ सरिता यादव आदि प्राध्यापक गण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी गण सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थिति रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *