शोक संदेश

मऊ निवासी, हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार संजय राय के पिता का निधन

हरियाणा। इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष HBNNews24, ईशान टाइम्स के प्रमुख संजय राय के पिता रामानुज राय पुत्र स्व. राम आधार राय 90 वर्ष का बुधवार की दोपहर में निधन हो गया। मंगलवार को अचानक उनका तबियत खराब होने पर उन्हें हरियाणा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका आज निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके हरियाणा स्थित आवास पर लोग पंहुचने लगे हैं। वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित अन्य शहरों के पत्रकारों, राजनेताओं, सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने दुःख व्यक्त कर भगवान से मृतात्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है। श्री संजय राय के पिता मूलतः उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के सहरोज गांव के निवासी हैं। स्व. रामानुज राय का अंतिम संस्कार पंचकूला, हरियाणा में ही वैदिक रिति रिवाज से किया गया।

इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा एवं समस्त पदाधिकारी और सदस्यों पत्रकार साथी इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई संजय राय के पिता के निधन पर कहा है कि उत्तर प्रदेश इंटेलिजेंस मीडिया एसोसिएशन परिवार हार्दिक दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर मोक्ष गति प्रदान करें ओम शांति।

मऊ जिला पंचायत के अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि हम लोगों ने अभिभावक को खो दिया है। स्वर्गीय रामानुज राय बहुत ही सरल व्यक्ति थे। वह समाज के प्रति सदैव चिंतित रहते थे और सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन से मऊ की काफी क्षति हुई है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय ने संजय राय के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि भगवान श्री राय को इस दुख की घड़ी में साहस दें। उन्होंने मृत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, मऊ के जिला अध्यक्ष हरिद्वार राय ने रामानंद राय के निधन पर दुख व्यक्त किया उन्होंने कहा कि संजय राय व उनके परिजनों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मऊ के महामंत्री प्रदीप सिंह ने भी दुख व्यक्त किया और अपनी संवेदना व्यक्त की। इंटिलिजेंस मीडिया एसोसिएशन मऊ के जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि हम लोगों के गार्जियन अभिभावक संजय राय के पिता के निधन की सूचना काफी दुखद है हम दुख की इस घड़ी में भगवान से यही प्रार्थना करते हैं कि वह परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे और मृत आत्मा को शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *