अपना जिला

मऊ पब्लिक निजी आईटीआई कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने बांटा टेबलेट

मऊ पब्लिक निजी आई.टी.आई. कॉलेज बेलचौरा जनपद, मऊ में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन की ओर से टेबलेट का वितरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने प्रदान किया। इस दौरान टेबलेट पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए। मनोज राय ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आधुनिक दौर में हमारे देश के युवा कहीं पिछड़ न जाये, इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे पूरे विश्व से जुड़ कर नई तकनीकों को सिखेंगे और अपना व देश का विकास करेंगे। विशिष्ट अतिथि पालिका सभासद राकेश कुमार तिवारी ने कहा टैबलेट से हमारे गांव के बच्चे, बच्चियां हाईटेक होंगे उनका सर्वागीण विकास होगा नई तकनीकों को सीख कर गॉव में रोजगार विकसित करेंगे। हर तरफ़ लोगों को रोजगार मिलेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनन्द प्रताप सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी के युग मे छात्रों को लिये यह टैबलेट मिल का पत्थर साबित होगा पढ़ाई व रोजगार के छेत्र में गरीब व ग्रामीण छात्रों को बहुत मददगार साबित होगा। विद्यालय प्रबंधक मधुंजय दुबे सोनू ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित कर धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कोपागंज सर्वेश राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता द्विवेदी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील दूबे, मनीष मद्देशिया, सत्यम दुबे, सात्विक, शिबू उपाध्याय, मधुकर आनन्द, ज्ञान प्रकाश सिंह व मऊ पब्लिक निजी आईटीआई के प्रधानाचार्य, अध्यापक, विद्यालय परिवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *