मिसाल-ए-मऊ

मऊ के 42 रक्तदाताओं को RAY OF HUMAINITY ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मऊ। एम ए ए फाउंडेशन डोमन पूरा मऊ के सभागार में ब्लड डोनेट ग्रुप Ray of Humainity के सौजन्य से रक्तवीर सम्मान समारोह का शानदार प्रोग्राम जमाल अख्तर अर्पण की अध्यक्षता में देर रात तक चलता रहा। जिसमें कई बार ब्लड डोनेट कर चुके शहर के 42 रक्तदाताओं को RAY OF HUMAINITY की तरफ से मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित और उत्साह वर्धन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता शेख असद आज़मी ( जामिया सल्फिया वाराणसी ) ने अपने सम्बोधन में कुरआन और साइंस की रोशनी में ब्लड डोनेट करने वालों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर इंसान के जिस्म में ईश्वर ने कुछ ज्यादा खून रखा हुआ है जिसको डोनेट करने से ना तो उस इंसान की सेहत पर असर पड़ता है और ना ही उसके जिस्म में खून की कमी होती है। बल्कि दूसरे ज़रूरत मंद इंसान की जान को जीवन दान मिल जाता है इसलिए संस्था ने ऐसे वीरों को सम्मानित करके समाज को बेहतरीन दिशा देने का काम किया है जिसको निरन्तर किए जाने की आवश्यकता है मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ एस पी अग्रवाल ने बताया कि मैं जीवन में पहली बार इतने शानदार सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी निभाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं हमारा विभाग इस प्रकार के सभी कार्यक्रमों में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है और टीबी रोगियों को आम जनता और सम्मानित लोगों से गोद लेने की अपील भी की तथा फातिमा हॉस्पिटल की वरिष्ठ चिकित्सक DR JOOD ने लोगों को बताया कि आप जितना ब्लड डोनेट करेंगे आपका स्वास्थ्य उतना ही बेहतर होगा और रक्त दान से किसी भी प्रकार से इंसान का स्वास्थ्य खराब नहीं होता है ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए नितांत आवश्यक है कार्यक्रम में थैलीसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन को बेहतरीन कार्य करने के लिए संस्था के सचिव रवि खुशवानी जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका चेयरमैन तय्यब पालकी ने आयोजन कमेटी का आभार व्यक्त किया विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय और आबिद अख्तर (सचिव अल मदीना फाउंडेशन) ने संस्था के इस नेक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की और हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम करने वाले लोगों को विशेष रूप से समाज में सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि यह लोग शहर की अनमोल पूंजी हैं कार्यक्रम के अध्यक्ष जमाल अख्तर अर्पण ने सभी आगंतुकों का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि संस्था अपने सीमित संसाधनों से पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रही है इसलिए हम सब को चाहिए कि ऐसी नेक कार्य करने वाले लोगों को हर प्रकार से सहयोग के साथ साथ आर्थिक सहयोग भी किया जाय ताकि इनके हौसले बुलन्द रहें और यह लोग समाज सेवा निरन्तर करते रहें कार्यक्रम का संचालन विख्यात संचालक मऊ सेवा केन्द्र के प्रबन्ध निदेशक अल्तमश अंसारी सभासद ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरशद जमाल पूर्व चेयरमैन, मौलाना मजहर आज़मी साहब,जमाल अख्तर, उस्मान फरकलीत विपिन सिंह (सभासद) शाफिकुर्रहमान (पहलवान) अमरनाथ मद्धेशिया (मऊ रोटी बैंक), हारीस शकील,सलमान अबरार, बेलाल अहमद, ज़ैद अहमद और रे ऑफ ह्यूमैनिटी के सभी सदस्य मोहम्मद अनस , इम्तियाज नोमानी, मुहम्मद राशिद , वसीम खान, मुहम्मद ज़ैद ,अनस, अल्ताफ आलम, सरफराज अहमद अंसारी, मासूम अली, अबू शैबा, शहज़ाद अफनान, नवाज़ अंजर, मुहम्मद मजहर , रज़ीउर्रहमान, कमाल अख़्तर इत्यादि अतिरिक्त सैंकड़ों सम्मानित लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *