अपना जिला

योगी सरकार ने मऊ में 605 छात्र-छात्राओं को दिया टैबलेट सभी के चेहरे खिले

मऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महत्वाकांक्षी योजना के तहत् सोमवार को नगर के राजकीय आई0टी0आई0, बुनाई विद्यालय, मऊ के परिसर में छात्र छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन कार्यक्रम में 605 लाभार्थियों को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण किया गया। छात्र छात्राओं को टैबलेट (स्मार्टफोन) वितरण करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा भाजपा सरकार युवाओं के शिक्षा के प्रति कृत संकल्पित है। युवा स्मार्टफोन फोन का प्रयोग अपने शैक्षणिक विकास में कर लाभ उठाएंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि सूबे की सरकार आपके शैक्षणिक व सामाजिक विकास के कार्य कर रही है। आप लोग पढ़ाई में ध्यान लगाकर परिवार व अपना नाम रौशन करिए। इसके पूर्व अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ फिता काट कर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया‌। कार्यक्रम में राजकीय आई0टी0आई0 मऊ के 225, राजकीय आई0टी0आई0 मुहम्मदाबाद गोहना मऊ 200 एवं कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत संचालित 180 लाभार्थियों को टैबलेट/स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद के नोडल अधिकारी भानु प्रताप सिंह अपर जिलाधिकारी मऊ द्वारा बताया गया कि जनपद में 29375 टैबलेट/स्मार्ट फोन शासन से प्राप्त हो चुके हैं जल्दी ही संस्थानों/महाविद्यालय में अध्यनरत अन्तिम वर्ष के छात्र छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट/स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम में अनुराग सिंह तहसीलदार सदर मऊ, संजीव कुमार जैन प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 एम0आर0प्रजापति जिला सेवायोजन अधिकारी ,योगेन्द्र यादव, अंकित कुमार राय, गोपाल दुबे, कौशल विकास मिशन, शारदा नन्द राय, राम प्रताप मल्ल, सुबास यादव, सत्येन्द्र सिह, रमेश यादव, कुशाग्र सिंह कुशवाहा, विनोद कुमार, जितेन्द्र विश्वकर्मा, मणिकान्त, चन्द्रप्रकाश, बन्दना, अजय जोशी शिव भोला राम तथा विभिन्न लाभार्थी उपस्थित रहें थें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *